40 खबरें फटाफटडीगराजस्थानशैक्षिक

MAJ राजकीय महाविद्यालय डीग द्वारा इंटर्नशिप अंक अपलोड न करने से सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में – परिणाम DUE

@पुलिस दर्पण राजस्थान

डीग। महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय डींग ने दिनांक 24.10.2026 के द्वारा स्पष्ट किया है कि जिन कॉलेजों ने 23 अक्टूबर तक इंटर्नशिप अंक अपलोड नहीं किए उनका परिणाम रोका गया है और अंतिम अवसर के रूप में पोर्टल 24 से 28 अक्टूबर तक खोला गया है।

सभी राजकीय महाविद्यालय डीग के B.A. छठे सेमेस्टर के छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय द्वारा समय पर अंक अपलोड नहीं किए गए, जिससे उनका परिणाम DUE दिखा रहा है। छात्रों ने बताया कि उन्होंने फॉर्म और इंटर्नशिप रिपोर्ट समय पर जमा करा दी थी।

NSUI जिला सचिव अमित फौजदार ने कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय से मांग की है कि कॉलेज प्रशासन को 28 अक्टूबर से पहले अंक अपलोड करने के निर्देश दिए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button