40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थान

चंदन चौधरी बनीं महाराजा सूरजमल संगठन की महिला विंग की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर, राजस्थान। महाराजा सूरजमल संगठन, भारत के राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी एवं यशपाल सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. चौधरी ने चंदन चौधरी को महिला विंग की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि संगठन सदैव सामान्य कार्यकर्ताओं की मेहनत, कार्यनिष्ठा एवं समर्पण को सम्मान देते हुए उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुरेंद्र कुमार हरितवाल, राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय संयोजक शारदा चौधरी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश डिंडा, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष बबीता कासनियां सहित मंजू ऐचरा, विष्णा धनखड़, अनीता गोदारा, सरोज चौधरी, अनु जाखड़ गोदारा, उर्मिला कासनियां, राधा पचार, पूनम चौधरी, मास्टर श्रवण कुमार कालीरमन, आंचल अहलावत, अंजू खोखर, मोनिका चौधरी, करुणा फौजदार एवं मुकेश कुमार भटेश्वर सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

चंदन चौधरी ने संगठन के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा महिला विंग को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button