40 खबरें फटाफटभरतपुर

भरतपुर में भू-प्रबंध विभाग के दो पटवारी 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार , एसीबी की बड़ी कार्रवाई  

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर। एसीबी ने गुरुवार को भू-प्रबंध विभाग भरतपुर में तैनात दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रदीप सिंह और दिगंबर सिंह बताए गए हैं।

एसीबी चौकी भरतपुर को एक परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि परिवादी और उसके परिवार की कृषि भूमि की पूर्व में की गई नाप की निशांदेही यानी सीमांकन करने के एवज में दोनों पटवारी लगातार परेशान कर रहे थे। इस काम को पूरा करने के लिए दोनों ने 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी चौकी भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देशन में टीम ने जाल बिछाया।

एसीबी के अनुसार घूसखोर पटवारी लगातार परिवादी से फोन पर बात कर रहे थे

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि इस साल एसीबी भरतपुर ने अब तक कई ट्रैप कार्रवाई कर रिश्वतखोर अधिकारियों को पकड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button