40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

पुण्य का काम: स्व. कान्तिस्वरूप जैन की स्मृति में श्मशान घाट में बनवाया विश्राम गृह

@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के भरतपुर मार्ग स्थित श्मशान घाट परिसर में स्व. श्री कान्तिस्वरूप जैन उर्फ हऊआ की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा विश्राम गृह एवं चबूतरे का निर्माण कराया गया है। यह पुनीत कार्य दिवंगत की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के साथ-साथ अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों और क्षेत्रवासियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।

स्व. कान्तिस्वरूप जैन, स्व. श्री मांगीलाल जैन (पटवारी) एवं स्व. श्रीमती तारा देवी जैन के सुपौत्र तथा स्व. श्री नरेश चन्द्र जैन (गिरदावर) एवं श्रीमती शकुन्तला देवी जैन के सुपुत्र थे।

विश्राम गृह एवं चबूतरे का लोकार्पण 17 जून 2026, बुधवार को किया गया। इस पुनीत कार्य में स्व. कान्तिस्वरूप जैन के भाई राकेश कुमार जैन (गिरदावर) सहित उनके चाचा प्रीतमचन्द जैन, हेमचन्द जैन, राजेन्द्र प्रसाद जैन, एडवोकेट वीरेन्द्र कुमार जैन तथा देवेन्द्र कुमार जैन का विशेष सहयोग रहा।

परिजनों ने बताया कि इस विश्राम गृह का निर्माण अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कराया गया है, ताकि लोगों को आवश्यक समय पर बैठने और विश्राम करने की सुविधा मिल सके।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी भरतपुर मार्ग स्थित इसी श्मशान घाट परिसर में भामाशाहों द्वारा अपने स्वजनों की स्मृति में दो विश्राम गृह, लकड़ी रखने के लिए एक बड़ा कमरा, पानी की टंकी तथा अन्य जनहितकारी कार्य कराए जा चुके हैं।

जनसेवा की मिसाल: अपने प्रियजनों की स्मृति में जनहित के कार्य कराना समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे पुनीत प्रयास न केवल दिवंगत की यादों को जीवंत रखते हैं, बल्कि आमजन के लिए उपयोगी सुविधाएं भी उपलब्ध कराते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button