धौलपुर में खेत पर मिले तीन शव, इलाके में सनसनी,सिकरौदा गांव में दर्दनाक घटना, खेत पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पास में मिले दो मासूम बच्चों के शव
@पुलिस दर्पण राजस्थान

धौलपुर (राजस्थान)। कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकरौदा में खेत पर तीन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में विष्णु और दो मासूम बच्चे बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला, जबकि दोनों बच्चों के शव पास में जमीन पर पड़े मिले।

सुबह पड़ोसी ने दी सूचना
घटना की जानकारी सुबह खेत के पड़ोसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सैपऊ और कंचनपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एमआईयू और एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
मौत के कारणों का खुलासा नहीं
फिलहाल तीनों की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक आपस में चाचा-भतीजे के रिश्ते में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।




