पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता पत्रकारों के हर सुख दुख में संगठन हमेशा रहेगा साथः रामकुमार उपाध्याय
@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल
रूपबास(भरतपुर) । रुदावल-रूपवास पत्रकार संघ की बैठक कौशल रिसोर्ट में गुलशन कौशल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पत्रकारों के साथ कवरेज करते समय होने वाले दुर्व्यवहार को लेकर चिंता व्यक्त की गई एवं पत्रकार सुरक्षा कानून को सख्ती के साथ लागू करने की सरकार से मांग की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर किसी पत्रकार के साथ कोई दुर्व्यवहार या कोई परेशानी होती है तो संगठन के सभी साथी एकजुट होकर उसके समाधान का प्रयास करेंगे साथ ही किसी भी तरह का दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ लामबंद होकर उसका विरोध जताया जाएगा। अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों के हर सुख दुख में संगठन हमेशा साथ रहेगा। रुदावल – रूपवास पत्रकार संघ की बैठक में अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय, महामंत्री विशेष गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलशन कौशल, उपाध्यक्ष लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल, विष्णु धाकड़, संगठन मंत्री जगतसिंह परमार, प्रचार-प्रसार मंत्री अनिल सिकरवार, मनोज कुलश्रेष्ठ, श्याम कौशल आदि मौजूद रहे।




