40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थान
जनसेवा का संकल्प, बदलाव की आवाज़: टाईगर प्रवीण कबीर ने नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित
@पुलिस दर्पण राजस्थान

भरतपुर। जिले में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) राजस्थान एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला परिषद वार्ड संख्या 16 के प्रत्याशी श्रीफल ठेकेदार के समर्थन में आयोजित विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को टाईगर प्रवीण कबीर ने संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर जनहित, विकास, सामाजिक न्याय और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी और लोकतांत्रिक जागरूकता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।
उन्होंने समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों से मिले स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के लिए टाईगर प्रवीण कबीर ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।




