40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

एसपी रोशन मीणा के सख्त निर्देशों की दत्तवास में अनदेखी? दत्तवास पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

नवनियुक्त दत्तवास थानाधिकारी के पदभार संभालते ही पहले दिन बेखौफ होकर क्षेत्र में अवैध बजरी से भरे सैकड़ों वाहन सरपट दौड़ते नजर आए

टोंक( ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम) : पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने, वांछित अपराधियों की धरपकड़, नशा मुक्ति अभियान, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके बावजूद, नवनियुक्त दत्तवास थानाधिकारी निरमा के पदभार संभालने के पहले ही दिन इन निर्देशों की खुलेआम अनदेखी होती नजर आई। सोमवार 13 जुलाई को सुबह से देर रात तक दत्तवास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी से भरे ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर दौड़ते दिखाई दिए । इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा को दी, जिसके बाद दत्तवास थाना पुलिस हरकत में आई और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया ।
जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के मालिकों ने दत्तवास पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं । उनका कहना है कि पुलिस ने अवैध बजरी से भरे कई वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय उन्हें छोड़ दिया और पीछे से आ रही मिट्टी (भूड़ा) से भरी ट्रॉलियों को रोककर उन्हें अवैध बजरी बताकर जब्त कर लिया । पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को स्पष्ट रूप से बताया कि ट्रॉलियों में घरेलू कार्य के लिए मिट्टी भरी हुई थी, लेकिन उनकी बात को अनसुना करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दत्तवास थाना क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नवनियुक्त दत्तवास थानाधिकारी निरमा के कार्यकाल में बजरी माफियाओं और अपराधियों पर प्रभावी लगाम लग पाती है या फिर क्षेत्र में अवैध गतिविधियां और अपराध दोगुनी रफ्तार से बढ़ते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button