भाजपा ने हर बूथ पर परिंडे लगाने के कार्यक्रम की शुरुआत की, पहले दिन लगाए 12 परिंडे: मण्डल उपाध्यक्ष बंटी अंबेश
ब्यूरो चीफ: लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर/रूपवास। बुधवार को भाजपा द्वारा शहर में हर बूथ पर परिंडे लगाने के अभियान की शुरुआत बिजलीघर स्थित हनुमान मंदिर से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष बंटी अंबेश ने की।
इस अवसर पर बंटी अंबेश ने कहा कि गर्मी, उमस और बढ़ते तापमान को देखते हुए पक्षियों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से शहर के प्रत्येक बूथ एवं मंदिर पर एक-एक परिंडा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने 12 परिंडे लगाए।
उन्होंने बताया कि पक्षियों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी हैंडपंप एवं कुओं के पास पानी की टंकियां रखने की योजना है, ताकि उन्हें भी भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध हो सके।
बैठक में आगामी पंचायत एवं नगरपालिका चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को अद्यतन रखने और अधिक से अधिक मतदाताओं का सत्यापन कराने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर अमित कुमार, अजय कुमार, योगल, रोहित, मोहित, प्रभाकर सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




