जयपुर में आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित
पुलिस दर्पण राजस्थान

जयपुर। अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी, जयपुर में प्रदेश प्रभारी सतपाल चौधरी, आजाद समाज पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल एवं भीम आर्मी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में राजस्थान के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी चुनावों की तैयारियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों को संदेश दिया गया कि भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी राजस्थान में एक मजबूत जनआंदोलन के रूप में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। आने वाले समय में प्रत्येक कार्यकर्ता को गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी तक पहुँचकर संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय, संविधान एवं बहुजन हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना है।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी रणनीति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी ने एकजुट होकर राजस्थान में संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जय भीम! जय संविधान!




