40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

अजीजपुरा स्कूल के स्टूडेंट्स अनुज का प्रतिष्ठित योजना में चयन:देवनारायण गुरुकुल योजना में 76वीं रैंक हासिल, आवासीय स्कूल में निःशुल्क शिक्षा मिलेगी

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पीपलू उपखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीजपुरा के कक्षा 5 के छात्र अनुज कुमार मीणा का देवनारायण गुरुकुल आवासीय योजना में चयन हुआ है। अनुज ने राज्य स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में 76वीं रैंक हासिल की है।

छात्र के इस चयन पर विद्यालय परिवार और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजाराम प्रजापति और अध्यापक आशाराम चौधरी सहित समस्त स्टाफ ने अनुज को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाध्यापक राजाराम प्रजापति ने बताया कि अनुज पढ़ाई में शुरू से ही होनहार रहा है। देवनारायण गुरुकुल योजना के तहत चयन होने से उसे अब आगे की पढ़ाई के लिए एक प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।

राजस्थान सरकार की देवनारायण गुरुकुल योजना (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) का उद्देश्य विशेष पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) एससी और एसटी के मेधावी तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को लाभ पहुंचाना है। यह योजना कक्षा छः से निःशुल्क आवासीय शिक्षा, भोजन, आवास और पुस्तकें प्रदान करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button