
पाली। मोबाइल हैक कर कारोबारी से 94.88 लाख की ठगी साइबर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज जांच में जुटी पुलिस पाली जिले के एक करोबारी के साथ मोबाइल हैक कर 94 लाख 88 हजार 228 रुपए की आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है पीड़ित की शिकायत पर पाली साइबर थाने में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है ऑनलाइन रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला साइबर थाने के डिप्टी किशोर सिंह ने बताया कि सैय्यद राहत अली ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है शिकायत में बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 94 लाख 88 हजार 228 रुपए निकाल लिए ठगी के तरीके की पड़ताल में जुटी पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है अधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि साइबर ठगों ने किस तरीके से वारदात को अंजाम दिया फिलहाल साइबर सेल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।





