40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

टोंक एसपी रोशन मीना के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ डीएसटी व देवली थाना की बडी कार्रवाई

क़रीब 02 करोड़ रूपये की अवैध शराब से भरा कंटेंनर पकड़ा, कंटेंनर में करीब 1500 पेटी पंजाब निर्मित अवैध शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार 

टोंक । (ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी, वृत्ताधिकारी वृत्त देवली मदन लाल ढाका के निकट सुपरविजन में डीएसटी टीम टोंक प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में डीएसटी टीम में सउनि शरीफ, हैड कांस्टेबल हंसराज , कॉस्टेबल राजेश, कॉस्टेबल राधाकिशन मीना, कॉस्टेबल राधामोहन यादव, कॉस्टेबल रूकमकेश , कॉस्टेबल प्रधान, कॉस्टेबल विक्रांत, कॉस्टेबल शिवपाल व एसएचओ देवली प्रति रत्नु सीआई के नेतृत्व में थाना से गठित टीम में सउनि इमरान , सउनि भारत सिंह , सउनि बजरंग, सउनि राजेश , हैड कांस्टेबल अभिषेक ,हैड कांस्टेबल राजाराम ,कॉस्टेबल धारासिंह,कॉस्टेबल हुकुमनाथ, कॉस्टेबल दीपक, कॉस्टेबल रामकिशन, कॉस्टेबल हरीश, चालक कॉस्टेबल प्रभूलाल द्वारा अवैध शराब बिक्री/ तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये दिनांक 05 अक्टूबर सोमवार को एक कन्टेनर नम्बर आरजे 19 जीएफ-7361 जिसमे पंजाब निर्मित अवैध शराब के 1500 कार्टून भरे थे जिसमें ऑल सेशन, रोयल स्टेग, रोयल चेलैजिगं ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब के 1500 कार्टून जप्त सहित 360 कार्टून में 4320 बोतल, 293 कार्टून में 3516 हाफ व 847 कार्टून में 40656 पव्वे को जप्त कर मोके से अभियुक्त हीराराम पुत्र मोटाराम जाति जाट (27) निवासी साजटा थाना सदर बाडमेर जिला बाडमेर को गिरफ्तार किया गया ।

अवैध शराब की अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कीमत करीब 02 करोड रूपये है , जिससे उक्त कन्टेनर में इतनी अधिक मात्रा में शराब लाने ले जाने का लाईसेंस मांगा तो कोई लाईसेंस नही होना बताया जो उक्त कन्टेनर चालक द्वारा उक्त बिना लाईसेंस के अधिक मात्रा में शराब लाना ले जाना अन्तर्गत आबकारी अधिनियम का अपराध होने से जप्त किया गया । पुलिस ने हाईवे पर आवागमन को देखते हुए सुरक्षार्थ हेतु नजदीक ही स्थित वृत कार्यालय देवली पर कन्टेनर मय चालक को लाया जाकर उक्त ट्रक चालक के समक्ष सउनि इमरान मय जाप्ता के कन्टेनर में भरे हुये कार्टूनो को नीचे उतरवाया जाकर गिनती कर जप्त किया गया । मुलजिम वाहन चालक के विरूद्ध धारा एक्साईज एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान जारी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button