40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान
निवाई में 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 29 शिकायतें दर्ज
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक। साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना निवाई पुलिस ने 6 अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी टेलीग्राम चैनल बनाकर ट्रेडिंग व गेम एप के जरिए लोगों को मोटा मुनाफा देने का झांसा देते थे। साथ ही सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर गिफ्ट का लालच देकर ठगी करते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ NCRP पोर्टल पर 29 शिकायतें दर्ज हैं। इनसे 10,180 रुपये नकद, 10 मोबाइल व 2 ATM कार्ड बरामद किए गए।




