40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थान

हनुमान बेनीवाल के खिलाफ जाटव समाज का प्रदर्शन, पुतला फूंका

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।जिले में जाटव समाज के लोगों ने हनुमान बेनीवाल के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन लक्ष्मण मंदिर चौक पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।

जाटव समाज ने आरोप लगाया कि भरतपुर दौरे के दौरान हनुमान बेनीवाल ने संजना जाटव के खिलाफ अमर्यादित भाषा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

प्रदर्शन के दौरान नीलम जाटव ने कहा कि राजनीति में मतभेद होना अलग बात है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित सांसद का अपमान कर बेनीवाल ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है।

इस विरोध प्रदर्शन में जाटव समाज की महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर नाराजगी जताई और संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button