40 खबरें फटाफटडीगराजस्थान

मेवात में साइबर ठगों को फर्जी सिम बेचने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, 175 सिम कार्ड बरामद

ब्यूरो चीफ राकिब खान

डीग। जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन एण्टीवायरस” के तहत डीग पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जालूकी, साइबर सेल और डीएसटी टीम ने संयुक्त त्वरित कार्रवाई करते हुए मेवात क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी सिम कार्ड और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है

सूरत से लाता था खेप, मेवात में करता था सप्लाई …

जालुकी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सहबाज (28) पुत्र जाहुल, निवासी रायपुर (थाना सीकरी, डीग) बेहद शातिर तरीके से इस अवैध नेटवर्क को चला रहा था। आरोपी गुजरात के सूरत शहर से फर्जी आईडी (Fake IDs) के आधार पर मात्र ₹600 प्रति सिम कार्ड के हिसाब से थोक में सिम खरीदकर लाता था। इसके बाद वह इन फर्जी सिमों को डीग, भरतपुर और आसपास के मेवात क्षेत्र के सक्रिय साइबर ठगों को ₹2,000 से ₹2,500 प्रति सिम कार्ड के महंगे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था।

संयुक्त टीम ने बिछाया जाल

साइबर अपराधियों के इस मददगार को दबोचने के लिए थाना जालूकी, साइबर सेल और डीएसटी (DST) ने एक संयुक्त रणनीति के तहत छापेमारी की। आरोपी पूर्व में भी दूसरे राज्यों से फर्जी सिम लाकर अपराधियों को बेचने के धंधे में लिप्त रहा है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि मेवात क्षेत्र के उन साइबर ठगों का पता लगाया जा सके जो इससे सिम कार्ड खरीदते थे

यह सामान हुआ बरामद

फर्जी सिम कार्ड: कुल 175 सिम (164 एयरटेल कंपनी और 11 वी-आई कंपनी मय रैपर)मोबाइल फोन: 01 वीवो (Vivo) कंपनी का एंड्रॉइड स्मार्टफोन

पुलिस के जवानों की अहम भूमिका…..

इस शातिर ठग को पकड़ने में पूरे ऑपरेशन में अहम भूमिका कॉन्टेबल ज्ञान सिंह और DST पुलिस टीम इंचार्ज सुल्तान सिंह की रही जिन्होंने लगातार तीन दिन तक इस फर्जी सिम विक्रेता को लगातार ट्रैश करके दबोचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button