40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

टोंक पुलिस की 8 बड़ी कार्रवाई, शराब से लेकर साइबर ठग तक गिरफ्तार, एसपी रोशन मीना के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक ।  जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में टोंक पुलिस ने एक साथ कई जगह ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अवैध शराब, नशा तस्करी, साइबर ठगी, बजरी परिवहन और चोरी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया।

टोडारायसिंह में भारी मात्रा में शराब जब्त:-

डीएसटी टीम व थाना टोडारायसिंह ने कस्बे में एक मकान पर दबिश देकर 202 कार्टून अवैध देशी-विदेशी शराब जब्त की। इसमें 8681 पव्वे, 54 बोतल, 186 हाफ, 229 बीयर बोतल और 133 बीयर कैन शामिल हैं। आरोपी मनोज गुर्जर को गिरफ्तार किया गया।

देवली से स्मैक तस्कर गिरफ्तार:-

नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत थाना देवली पुलिस ने वार्ड 4 बैरवा कॉलोनी से शारदा सांसी को 8.58 ग्राम स्मैक, 1.18 लाख रुपये नकद व 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।

निवाई व कोतवाली की साइबर ठगों पर कार्रवाई:-

थाना निवाई ने फर्जी टेलीग्राम चैनल व ट्रेड एप के जरिए ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को दबोचा। इनके खिलाफ एनसीआरपी पर 29 शिकायतें दर्ज हैं। इनसे 10,180 रुपये, 10 मोबाइल व 2 एटीएम कार्ड बरामद हुए।

वहीं डीएसटी व कोतवाली टोंक ने सोशल मीडिया पर पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले हर्षित मीणा व अमृत लाल मीणा को गिरफ्तार किया। इनसे 2 मोबाइल व 1 मोटरसाइकिल जब्त हुई।

अन्य कार्रवाई:-

पुलिस थाना उनियारा :- किसानों के खेतों से केबल चोरी के आरोपी सत्यनारायण माली व कैलाश गुर्जर गिरफ्तार। चोरी का तार बरामद।

पुलिस थाना निवाई सदर व बनेठा :- अवैध बजरी परिवहन करते 4 ट्रैक्टर-ट्रोली जब्त। 4 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज।

पुलिस थाना सोप :- 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब सहित आरोपी संदीप कंजर गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक रोशन मीना का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button