महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर में राजू मीना मंच के सदस्यों का पुनर्गठन सफलतापूर्वक किया गया
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रूपबास: दिनांक 9.7.2026 गुरुवार को गांव के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर तहसील रूपवास जिला भरतपुर में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता एवं मीना मंच प्रभारी हेमलता मैडम एवं प्रयत्न संस्था (कवच परियोजना) के पंचायत फैसिलिटेटर अजेंद्र लहरी ने मीना राजू मंच के बच्चों को बाल श्रम बाल विवाह बाल तस्करी एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया और राजू मीना मंच के बच्चों को गुड टच एवं बैड टच अच्छा स्पर्श एवं बुरा स्पर्श के बारे में बताया और राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जैसे स्कॉलरशिप योजना पालनहार योजना लाडो प्रोत्साहन योजना नैपकिन योजना और तेजवीर सिंह गडासिया ने राजू मीना मंच क्या होता है इसके बारे में बच्चों को जानकारी दी की मीना मंच बालिकाओं को अपनी बात खुलकर कहने शिक्षा से जुड़ने नियमित विद्यालय आने और लिंग आधारित भेदभाव के प्रति सजग रहने में प्रोत्साहित करता है और बच्चों को अधिकारों के बारे में बताया जैसे जीवन जीने का अधिकार विकास का अधिकार सुरक्षा का अधिकार सहभागिता का अधिकार आदि के बारे में जानकारी दी।




