एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के तहत लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही जारी
पुलिस थाना निवाई ने चाय की थडीयो से गैस स्लेण्डर चोरी की वारदात का किया खुलासा

गैस स्लेण्डर चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी मुकेश गुर्जर व हिरालाल सैनी को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के चार गैस स्लेण्डर बरामद
टोंक । ( प्रिया गौत्तम) टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी टोंक मुख्यालय रतनलाल भार्गव के निर्देशन में एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत निवाई रवि प्रकाश शर्मा के निकट सुपर विजन में निवाई थाना में दर्ज प्रकरण में कस्बा निवाई से चाय की थडीयो से गैस स्लेण्डर चोरी की वारदात का खुलासा करने हेतु पुलिस थाना निवाई एसएचओ घासीराम मीना सीआई द्वारा थाना हाजा पर टीम गठित कर टीम को चोरी की वारदात का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का विवरण:- दिनांक 19 नवम्बर को परिवादी जीतराम राव पुत्र सीताराम जाति राव (30) निवासी बुरियो का खेडा थाना बरौनी जिला टोंक राज० हाल किरायेदार कीर काँलोनी निवाई थाना निवाई जिला टोंक ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट तहरीर इस आशय की पेश की ,मै निवाई गंगा जमुना गार्डन वाली गली मे चाय की दुकान करता हूं। दिनांक 18 नवम्बर समय 3 बजे के करीब कोई अज्ञात चोर मेरी चाय की थडी के बाहर से गैस सिलैण्डर की टंकी ले गया व मुझे ज्ञात हुआ कि दिनांक 11 नवम्बर को रामराय शर्मा की चाय की थडी गणगौरी बाजार नसिया मंदिर के पास निवाई से व दिनांक 18 नवम्बर को गणेश चौधरी की चाय की थड़ी हाऊसिंग बोर्ड के प्रथम गैट के पास से भी कोई अज्ञात व्यक्ति गैस की टंकी चोरी करके ले जाना पाया गया । इत्यादी पर प्रकरण बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया ।
पुलिस थाना निवाई से गठित टीम के प्रयासः –
गठित टीमो द्वारा लगातार इलाका में सतत गस्त निगरानी जारी कर तकनीकी साक्ष्यो व आसुचना एकत्रित की जाकर आस-पास के सीसीवीटी कैमरो की फुटेज खंगाले जाकर दो आरोपीगण 1. मुकेश पुत्र मदन जाति गुर्जर (40) निवासी सैदरिया खुर्द थाना निवाई सदर जिला टोंक, 02. हीरालाल सैनी पुत्र रामदेव जाति माली (29) निवासी बापू नगर निवाई थाना निवाई जिला टोंक को डिटेन कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया जाकर गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान से चोरी के संबंध मे गहनता से अनुसंधान कर आरोपीयो की निषादेही से चोरी के 04 गैस स्लेण्डरो को बरामद किया गया । आरोपीयो से प्रकरण हाजा मे अनुसंधान जारी है।




