निवाई थाना पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाली महिला रुखसाना को किया गिरफ्तार
आरोपीयों के कब्जे से दो जोडी चांदी की बिछिया को किया बरामद, आरोपीयो के विरूध चोरी, नकबजन व धोखाधड़ी के 18 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन

टोंक । ( प्रिया गौत्तम) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतनलाल भार्गव टोंक के निर्देशन में एवं सीओ निवाई रविप्रकाश शर्मा के निकट सुपर विजन में दर्ज प्रकरण में कस्बा निवाई में जिला उप चिकित्सालय निवाई से पिडिता के सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी की वारदात का खुलासा करने हेतु एसएचओ निवाई घासीराम मीना सीआई के द्वारा थाना हाजा पर टीम गठित कर टीम को चोरी की वारदात का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का विवरण:- दिनांक 28 मार्च 2026 को परिवादीया ताहिरा बानो पत्नी रशीद मोहम्मद मुसलमान (68) पति रशीद मोहम्मद पुत्र रमजानी खा जाति मुसलमान (70) निवासी बडी के मन्दिर के पास वार्ड न. 15 निवाई पुलिस थाना निवाई जिला टोंक ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की मेरा पुत्र सहीद चार पाँच दिन से राजकीय सामुदायक अस्पताल निवाई में भर्ती था दिनाक 28 मार्च 2026 को दिन के 10:30 बजे के लगभग अपने पुत्र सहीद के अस्पताल के पलंग के सिरहान अपने जैवरात जिसमें सोने की 3 तोला कानो की झुमर व झुमर पर लगी चौने, गले का सोने का पेन्डील सोने का मोती लगा हुआ सवा तोला का तथा 300 ग्राम की चादी की दो पायजेब व बटुवे मे दो हजार नगद रखे हुए को रख कर जन आधार की फोटोकॉपी कराने बाहर चली गई थोडी देर बाद प्रार्थिया वापस आई तो प्रार्थीया के उक्त जेवरात व रुपये का बटुआ अपने बीमार पुत्र के सिरहान नही मिला। इत्यादी पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया ।
गठित टीम के प्रयासः – गठित टीमो द्वारा लगातार इलाका में सतत गस्त निगरानी जारी कर तकनीकी साक्ष्यो व आसुचना एकत्रित की जाकर आस-पास के सीसीवीटी कैमरो की फुटेज खंगाले जाकर आरोपीया रुखसाना पत्नी जाकिर हुसैन (50) निवासी कोट के ऊपर लाडपुरा पुलिस थाना कोतवाली कोटा शहर जिला कोटा को दिनांक 20 सितम्बर 2026 को कोटा से डिटेन कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया जाकर गिरफ्तार शुदा मुल्जिमा से चोरी के संबंध मे गहनता से अनुसंधान कर आरोपीया के कब्जे से दो जोडी चांदी की बिछिया को बरामद किया गया । प्रकरण में अनुसंधान जारी है




