40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

कृषि विभाग की उदासीनता के कारण किसानों को यूरिया उचित दर से ज्यादा दर पर खरीदना पड़ रहा है 

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास: कस्बे सहित क्षेत्र में कृषि विभाग की उदासीनता के कारण किसानों को यूरिया सरकारी दर से ज्यादा दर देकर खरीदना पड़ रहा है। बुधवार को नगरपालिका के सिरसोंदा निवासी कुछ किसानों ने उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल से शिकायत की कि रूपवास में यूरिया 267 के स्थान पर 320 व खानुआं में यूरिया का कट्टा 267 रुपए के स्थान पर बेचा जा रहा है। जिस पर उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल ने कृषि विभाग के हेतराम शर्मा को बुला उचित दर से ज्यादा दर पर यूरिया बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश दिए। वहीं सिरसोंदा निवासी हेमंत व राजेश ने बताया कि हम दौनों खानुआं से चार कट्टे यूरिया के लेकर आए थे। दुकानदार ने प्रति कट्टा हमसे 370 रुपए के हिसाब से लिए। वहीं एक अन्य किसान ने बताया कि मैं रूपवास से ही यूरिया का कट्टा लेकर आया हूं। जो दुकानदार ने मुझे 320 रुपए का दिया है। इतना सब होने के बावजूद कृषि विभाग मौन धारण किए हुए हैं। जिससे किसान शिकायत करने के बावजूद परेशान हैं। वहीं कृषि विभाग के सहायक निदेशक बयाना हरभान सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है। नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button