
टोंक । ( प्रिया गौत्तम ) टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी टोंक रतनलाल भार्गव, वृत्ताधिकारी वृत उनियारा आकांशा चौधरी के सुपरविजन में एसएचओ अलीगढ राजकुमार सीआई के नेतृत्व में मुम्बई, झालावाड व बून्दी पुलिस से समन्वय स्थापित कर पुलिस थाना अलीगढ द्वारा बालिग नाबालिग लडकियों को काम धंधे व पैसों का प्रलोभन देकर धोखे से महानगरों में ले जाकर अनैतिक गतिविधियों में धकेलने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश। प्रलोभन देकर मानव तस्करी कर अनैतिक गतिविधियों में शामिलआरोपी भीमा उर्फ भीमशंकर पुत्र रमेश जाति कंजर निवासी शंकरपुरा पुलिस थाना दबलाना जिला बुन्दी एवं रामकन्या बाई पत्नि रमेश कंजर निवासी शंकरपुरा पुलिस थाना दबलाना जिला बुन्दी को नामजद कर प्रकरण दर्ज किया गया । मुम्बई पुलिस द्वारा दस्तयाब 4 लडकियों में से 2 लडकियां जिला टोंक में स्थित कंजर डेरो की निवासी होना पाई गई । दो बालिकाओ को आरोपियो के चुन्गल से मुक्त करवाया गया व एक नाबालिग लडकी को दस्तयाब कर झालावाड पुलिस को सूपूर्द किया गया ।
20 प्रतिशत कमीशन के आधार पर अपने बैंक खाते मे राशी डलवाकर नगद राशि साइबर ठगो उपलब्ध करवाने वाला एक साइबर ठग गिरफतार :-
टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी टोंक रतनलाल भार्गव, वृत्ताधिकारी वृत उनियारा आकांशा चौधरी के सुपरविजन में पुलिस थाना उनियारा द्वारा कार्यवाही करते हुए करीबन 15 लाख रूपये साइबर ठगी के निकलवाकर 20 प्रतिशत कमीशन के आधार पर अपने बैंक खाते मे राशी डलवाकर नगद राशि साइबर ठगो उपलब्ध करवाने वाला एक साइबर ठग जोन्या उर्फ जोनु पुत्र रामकिशन जाति मीणा (20) निवासी रहमानपुरा थाना उनियारा जिला टोंक को गिरफतार कर प्रकरण दर्ज किया गया ।
अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर मय ट्रौली जप्त, प्रकरण दर्ज:-
टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी मालपुरा पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी , सीओ देवली हेमराज के सुपरविजन में एसएचओ घाड़ हरिराम वर्मा सीआई के नेतृत्व में दिनांक 05 जून को गश्त के दौरान इन्दौदा-धुवांकलां नहर तन धुवांखुर्द ईलाका थाना घाड में अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुये एक बिना नम्बरी टैक्टर ट्रौली मय अवैध बजरी जप्त कर 01 प्रकरण दर्ज किया गया । आरोपी ट्रेक्टर चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया ।
डिग्गी पुलिस ने अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर मय ट्रौली को किया जप्त , प्रकरण दर्ज:-
पुलिस अधीक्षक रोशन मीना , एएसपी मालपुरा पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी व सीओ मालपुरा आशीष कुमार प्रजापत के निकटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी डिग्गी गोपाल चौधरी सीआई के नेतृत्व में मय टीम द्वारा दिनांक 05 जून शुक्रवार को गश्त के दौरान कस्बा डिग्गी ईलाका थाना डिग्गी में अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुये 01 टैक्टर ट्रौली मय अवैध बजरी जप्त कर 01 प्रकरण दर्ज किया गया।
मेहंदवास थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर मय ट्रौली को किया जप्त , प्रकरण दर्ज:-
पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार टोंक एएसपी रतनलाल भार्गव, सीओ टोंक मृत्युन्जय मिश्रा के सुपरविजन में एसएचओ मेहन्दवास रामसिह यादव सीआई के नेतृत्व में थाने से गठित टीम द्वारा गश्त निगरानी बदमाशान ईलाका थाना के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रोली अवैध बजरी भरकर परिवहन करते हुऐ पाये जाने पर जप्त किया गया तथा ट्रैक्टर चालक पुलिस जाप्ते को देखकर ट्रेक्टर ट्रोली को छोड कर फरार हो गया ।
राजस्थान गौवंशीय पशु अधिनियम के प्रकरण में फरार एक आरोपी गिरफ्तार:-
पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार एवं एएसपी मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी तथा सीओ देवली हेमराज मुण्ड के निर्देशन में एसएचओ देवली दौलत राम गुर्जर सीआई के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरणः-
दिनांक 10 नवम्बर 2025 को रात्रि गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि पनवाड़ मोड़ स्थित महावीर ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर रजि. नम्बर RJ02GC4185 में गौवंश भरे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो मौके पर एक कंटेनर खड़ा मिला, जिसमें लगभग 15 गौवंश अवैध रूप से भरे हुए पाए गए। पुलिस द्वारा कंटेनर चालक की आसपास के ढाबों एवं होटल में तलाश की गई, किन्तु वह वाहन को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। कंटेनर का निरीक्षण करने पर उसमें गौवंश को क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जाना पाया गया जिसे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सभी गौवंश को बरामद किया गया। कंटेनर चालक/स्वामी के विरुद्ध राजस्थान गौवंशीय पशु अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। फरार चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर तलाश प्रारम्भ की गई।
पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः-
गठित टीम द्वारा प्रकरण में जब्तशुदा वाहन कंटेनर स्वामी की जानकारी प्राप्त करने हेतु परिवहन विभाग, अलवर से अभिलेख प्राप्त किए गए । प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार वाहन का पंजीकृत स्वामी सहबास अहमद पुत्र कुर्शीद अहमद निवासी घासौली, थाना किशनगढ़बास, जिला अलवर होना पाया गया। आरोपी की तलाश हेतु उसके निवास स्थान एवं संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। अनुसंधान के दौरान आरोपी सहबास अहमद को दस्तयाब कर पूछताछ की एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सहबास अहमद पुत्र कुर्शीद अहमद (33) निवासी घासौली, थाना किशनगढ़बास, जिला अलवर (राजस्थान) की गौवंश की अवैध ढुलाई एवं पशुओं के प्रति क्रूरता संबंधी अपराध में संलिप्तता प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में अनुसंधान जारी है।




