40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

ट्रक की टक्कर से किसान की भैंस की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पीपलू थाना क्षेत्र के देवरी गांव में स्टेट हाईवे-121 पर बालाजी मंदिर के समीप एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से किसान की भैंस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत भैंस उम्मीद चौधरी पुत्र रामप्रसाद चौधरी की थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और पीड़ित किसान ने मुआवजे एवं कार्रवाई की मांग को लेकर देवरी बालाजी के पास करीब एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलते ही पीपलू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व पीड़ित किसान से समझाइश कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उचित मुआवजे को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button