40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन / परिवहन के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्रवाई जारी

थाना मेहन्दवास द्वारा अवैध मादक पदार्थ के प्रकरण में वाछिंत 6 माह से फरार 5 हजार रुपये का ईनामी अपराधी रामसिंह मीणा को किया गिरफतार

पुलिस थाना निवाई द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी शाहरुख को किया गिरफतार, चुरायी गई मोटरसाइकिल बरामद

टोंक । ( प्रिया गौत्तम ) टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतन लाल भार्गव, सीओ टोंक मृत्युन्जय मिश्रा के सुपरविजन में मेहंदवास एसएचओ रामसिह यादव सीआई के नेतृत्व में पुलिस थाना मेहन्दवास की विशेष टीम हैड कांस्टेबल अजब सिंह , कॉस्टेबल हनुमान द्वारा पुलिस थाना देवली के प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में करीब 6 माह से फरार चल रहे ईनामी मुल्जिम रामसिंह मीणा पुत्र लाखाराम (50) निवासी ग्राम बासनी पुलिस थाना हिंडोली जिला बूंदी को दूनी ईलाके से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया हैं, जिससे अनुसंधान जारी है। फरार आरोपी पर 5000/- रुपये का ईनाम घोषित ईनाम था।
दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना निवाईः- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतन लाल भार्गव, व सीओ निवाई रवि प्रकाश शर्मा के सपुरविजन में निवाई थाना एसएचओ घासीराम मीना सीआई के नेतृत्व में प्रकरण में माल मुल्जिमान की तलाश हेतु गठित टीम सउनि किशनपाल सिंह, कॉस्टेबल हरिशंकर , कॉस्टेबल सुनील द्वारा लगातार इलाके में सतत गस्त निगरानी जारी कर तकनीकी साक्ष्यो व आसुचना एकत्रित की जाकर आरोपी शाहरूख पुत्र इस्माईल जाति पठान मुसलमान (28) निवासी वार्ड नम्बर 05 अलीगढ थाना अलीगढ जिला टोंक को दिनांक 08 जुलाईको जिला कारागृह टोंक से प्रोडक्शन वारन्ट पर प्राप्त कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया जाकर गिरफ्तार शुदा मुल्जिम की निशा देही से प्रकरण हाजा मे चोरी गई मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स को बरामद किया गया ।
तीसरी कार्रवाई पुलिस थाना दूनी:- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी मालपुरा पुष्पेन्द्र सिंह के निर्देशन में सीओ देवली हेमराज के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना दूनी एसएचओ शंकरलाल खींची के नेतृत्व में टीम के द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 08 जुलाई को ईलाका थाना में बंथली की तन में स्थित बनास नदी से दो महिन्द्रा ट्रेक्टर चालकों द्वारा बनास नदी से अपने अपने ट्रेक्टरों के लगी ट्रोलियों में अवैध भरकर परिवहन करने पर उक्त दोनों ट्रेक्टर मय ट्रोलियों को एमएमडीआर एक्ट में जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया हैं। तथा ईलाका थाना ग्राम विजयगढ में एक महिन्द्रा ट्रेक्टर मय अवैध बजरी से भरी हुई ट्रोली के परिवहन करने पर व ट्रेक्टर चालक द्वारा अपने ट्रेक्टर को गफलत लापरवाही व तेज गति से चलाकर अपने ट्रेक्टर के लगी ट्रोली को पल्टी खिलाने पर उक्त ट्रेक्टर मय अवैध बजरी से भरी हुई ट्रोली को जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं।

चौथी कार्रवाई पुलिस थाना बरोनी:-एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में एएसपी रतन लाल भार्गव, सीओ पीपलू रामअवतार चौधरी के सुपरविजन मे पुलिस थाना बरोनी एसएचओ नारायण लाल गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम हैड कांस्टेबल नंदकिशोर, कॉस्टेबल रामप्रसाद , कॉस्टेबल बख्ताराम द्वारा दौराने गश्त ग्राम पराणा से 01 ट्रेक्टर-ट्रोली अवैध बजरी 8 टन भरी हुई को जप्त किया गया। उक्त ट्रेक्टर-ट्रोली के चालक/मालिक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button