40 खबरें फटाफटकुम्हेरडीगराजस्थान

मृतक परिवार से मिला दलित अधिकार केन्द्र का जांच दल

पुलिस दर्पण राजस्थान

डीग।कुम्हेर: दलित अधिकार केन्द्र भरतपुर द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. हेमन्त कुमार मीमरौठ एडवोकेट के नेतृत्व में एक 5 सदस्यीय जांच दल गठित कर दिनांक 24 जुलाई 2026 को एक प्रतिनिधि मण्डल ग्राम चैकीपुरा, पुलिस थाना कुम्हेर, जिला डीग पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना कर पीडित परिवार, दलित समुदाय व स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज कर दस्तावेजों का संकलन किया।

दिनांक 24/07/2026 को सांय करीब 8ः30 बजे की बात है मृतक धर्मवीर पुत्र भंवर सिंह रोजाना की तरह कुम्हेर से मजदूरी करके अपने गांव वापिस आ रहा था तभी रास्ते में महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी के निकट आरोपी मनोज पुत्र सम्पत, विष्णु पुत्र जवाहर सिंह जाति गुर्जर, गोपाल का बड़ा लड़का पुत्र निवासीयान नगला मैथना थाना कुम्हेर अपने साथ 5-7 अन्य व्यक्तियों के साथ पूर्व से सुनियोजित षड्यंत्र करके खड़ा हुआ मिला जिन्होंने मृतक धर्मवीर को घेर लिया और बुरी तरह से लाठी डंडों व लात घूसों से मारपीट कर रहे थे तथा पीछे से आ रहे गांव के ही लड़के मानवेन्द्र ने गांव जाकर मृतका की पत्नि एवं गांव वालों को सूचना दी कि उक्त आरोपी धर्मवीर के साथ मारपीट कर रहे हैं जिस पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और परिजनों को आते देख धर्मवीर को रोड पर मरा हुआ समझकर छोड़कर उक्त मुल्जमान मौके से भाग गए। परिवारीजनों ने धर्मवीर को कुम्हेर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से गंभीर स्थिति होने पर उसे आर.बी.एम हॉस्पिटल भरतपुर रैफर कर दिया तथा वहां भी गंभ्भीर स्थिति होने के कारण एस.एम.एस हॉस्पिटल जयपुर को रेफर कर दिया जहां पर दिनांक 14/07/2026 को समय सुबह करीब 4ः00 इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

दोषियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में तुरंत एवं कठोर कानूनी कार्यवाही कर अतिरशीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा, आर्थिक सहायता एवं न्याय दिलाया जाए।

राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर जातिवादी मानसिकता के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। केन्द्र द्वारा जिला पुलिस प्रषासन, एवं आयोगों को पत्र प्रेषित कर न्याय की मांग की जाऐगी।

जांच दल में डा. हेमन्त कुमार मीमरौठ एडवोकेट, एड. सुनीता बैरवा, जिला समन्वयक लालाराम भडाना, एड. विक्रमसिह व तेजपाल वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button