40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

गंगा मंदिर में नवनिर्वाचित चेयरमैन, उपचेयरमैन व पार्षदों का साफा बांधकर किया स्वागत, मंदिर विकास के लिए 406 ट्रॉली मिट्टी देने की घोषणा

@पुलिस दर्पण राजस्थान

रूपबास(भरतपुर)। श्री गंगा मंदिर ट्रस्ट, गंगा मंदिर कॉलोनी, रूपबास की ओर से गंगा मंदिर परिसर में नगर पालिका रूपबास के नवनिर्वाचित चेयरमैन, उपचेयरमैन एवं पार्षदों का साफा बांधकर तथा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में चेयरमैन, उपचेयरमैन एवं सभी पार्षदों ने गंगा महारानी को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन दिलीप अंधाना ने गंगा मंदिर के खेत में 100 ट्रॉली मिट्टी डलवाने की घोषणा की। वहीं उपचेयरमैन हेमेंद्र कुमार गोयल ने भी 100 ट्रॉली मिट्टी डलवाने की घोषणा कर मंदिर के विकास में सहयोग देने का संकल्प जताया।

इसी क्रम में पार्षदों ने भी मंदिर विकास के लिए सहयोग की घोषणाएं कीं। वार्ड संख्या 21 के पार्षद आलोक रावत ने 50 ट्रॉली, वार्ड संख्या 22 के पार्षद संजय नैनीवाल ने 50 ट्रॉली, वार्ड संख्या 14 के पार्षद ललित गोयल उर्फ राकी ने 21 ट्रॉली, वार्ड संख्या 01 के पार्षद अमन कुशवाह ने 21 ट्रॉली, वार्ड संख्या 10 के पार्षद गोविन्द सिंह परमार ने 21 ट्रॉली तथा वार्ड संख्या 05 के पार्षद सुरेंद्र सिंह परमार ने 21 ट्रॉली मिट्टी डलवाने की घोषणा की।

इसके अलावा वार्ड संख्या 13 के पार्षद रमेश कोली ने 11 ट्रॉली तथा वार्ड संख्या 18 के पार्षद होरीलाल ने 11 ट्रॉली मिट्टी डलवाने का आश्वासन दिया। इस प्रकार चेयरमैन, उपचेयरमैन एवं पार्षदों द्वारा कुल 406 ट्रॉली मिट्टी डलवाने की घोषणाएं की गईं।

वहीं वार्ड संख्या 08 के पार्षद धीरज शुक्ला ने मंदिर विकास के लिए 11,000 रुपये देने की घोषणा की। वार्ड संख्या 06 के पार्षद दर्शन कुमार कौशल ने वृक्षारोपण के लिए 51 विकसित पौधे तथा वार्ड संख्या 25 के पार्षद ऋषि कुमार ने 50 विकसित पौधे उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस तरह वृक्षारोपण के लिए कुल 101 विकसित पौधे देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सभी घोषणाओं का करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री गंगा मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने कस्बे के सभी भामाशाहों से गंगा मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं सहयोग की घोषणा करने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने गंगा मंदिर के विकास कार्यों में सामूहिक भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button