धौलपुर में 2 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोकदल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
पुलिस दर्पण राजस्थान
धौलपुर। राष्ट्रीय लोकदल, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार आगामी 2 अगस्त 2026 को धौलपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए पार्टी के प्रदेश सचिव निबोरी लाल यादव, भुल्लन सिंह गुर्जर एवं धीरु गुर्जर को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद तीनों कार्यक्रम प्रभारी 29 जुलाई को धौलपुर पहुंचकर सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेंगे। वे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे तथा स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे, जिससे सम्मेलन का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
गौरतलब है कि 2 अगस्त 2026 को धौलपुर के सैपऊ रोड स्थित हिना मैरिज होम में आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यह सम्मेलन संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




