
पाली(राजस्थान): ओमप्रकाश चौधरी होंगे पाली के नए ASP: निशांत भारद्वाज का ATS जोधपूर में ट्रांसफर राज्य सरकार ने जारी की 49 ASP की सूची राज्य सरकार की ओर से जारी ट्रांसफर के सूची में पाली के ASP निशांत भारद्वाज का तबादला ATS जोधपूर कर दिया गया है उनकी जगह एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) में तैनात ओमप्रकाश चौधरी को पाली का नया ASP लगाया गया है राज्य सरकार ने गुरुवार को ASP स्तर के अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की जिसमें कुल 49 अधिकारियों के तबादले किए गए है इस सूची में पाली ASP निशांत भारद्वाज का नाम भी शामिल है निशांत भारद्वाज को ASP ATS जोधपूर के पद पर लगाया है वे कुछ महीने पहले ही पाली में ASP के रूप में तैनात हुए थे लेकिन अब उनका फिर से ट्रांसफर कर दिया गया है वहीं ओमप्रकाश चौधरी ACB से ट्रांसफर होकर पाली आ रहे है उनके पाली पहुंचने के बाद वे जिले के नए ASP के रूप में कार्यभार संभालेंगे राज्य सरकार की और से जारी इस सूची के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारियों के अनुसार अधिकारियों की पदस्थापना प्रक्रिया शुरू हो गई है।





