40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

ट्रेड एप से ठगी करने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार ,फर्जी प्रॉफिट का स्क्रीनशॉट भेजकर बनाते थे शिकार, 4 मोबाइल-2 कार जब्त

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक। जिले में साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए टोंक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। आई पी एस रोशन मीना के निर्देशन में DST टीम व थाना अलीगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेड एप के जरिए ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी नरेश मीना, गौरव मीना व विकाश मीना सोशल मीडिया व व्हाट्सएप पर ट्रेड एप के फर्जी इन्वेस्टमेंट लिंक भेजते थे। फर्जी प्रॉफिट विड्रोल के स्क्रीनशॉट दिखाकर “न्यू जॉइनिंग” के नाम पर लोगों को मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगी करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से *4 मोबाइल, 2 फर्जी सिम, 2 बोलेरो कार व 1 स्कूटी* जब्त की। आरोपियों के खिलाफ NCRP पोर्टल पर 8 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उनियारा पुलिस ने साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाले को पकड़ा 

आरोपी के बैंक खाते में आए 15 लाख रुपये

टोंक साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों की सप्लाई करने वाले आरोपी को उनियारा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

SP *रोशन मीना* के निर्देश पर की गई कार्रवाई में थाना उनियारा पुलिस ने *हरिप्रसाद मीना* को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाता था। जांच में आरोपी के खाते में करीब *15 लाख रुपये* की साइबर ठगी की राशि प्राप्त होना पाया गया। पुलिस मामले में आगे की कड़ियां जोड़ रही है।

सोप में मंदिर की बगीची से 26 किलो गांजा जब्त, 1 गिरफ्तार

DST व थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई

टोंक “नशा मुक्त टोंक” अभियान के तहत DST टीम व थाना सोप पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की बड़ी खेप पकड़ी।

पुलिस ने आली स्थित भैरूजी मंदिर परिसर की बगीची से *26.08 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे* के हल्के सूखे पौधे व टहनियां बरामद की। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी *मदन लाल साहू* को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

डिग्गी पुलिस ने 53 पव्वे अवैध देशी शराब सहित आरोपी को दबोचा

चावंडिया मोड़ पर गश्त के दौरान कार्रवाई

टोंक जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए थाना डिग्गी पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई की।

पुलिस ने चावंडिया मोड़ से आरोपी लालाराम बावरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब के 53 पव्वे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button