रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की डंपर से कुचलकर मौत, कर्तव्य निभाते हुए हुए शहीद
ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम
टोंक/निवाई। रात्रि में मिट्टी के अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना मिलने पर रेंजर छोटी सादड़ी प्रताप सिंह चुंडावत टीम के साथ कार्रवाई करने पहुंचे। इस दौरान एक डंपर को रुकवाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि डंपर चालक ने तेज रफ्तार से वाहन रेंजर प्रताप सिंह पर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना में प्रताप सिंह चुंडावत गंभीर रूप से घायल हो गए और कर्तव्य का निर्वहन करते हुए उनकी मृत्यु हो गई।
प्रताप सिंह चुंडावत को विभाग में कर्तव्यनिष्ठ, साहसी और निर्भीक अधिकारी के रूप में जाना जाता था। वे अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हमेशा मुस्तैद एवं तत्पर रहते थे। वन्यजीवों, पैंथर, अजगर और सांप आदि के रेस्क्यू में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अच्छे शूटर एवं तैराक भी थे और उन्हें कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके थे। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनका नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।
उनके निधन से राजस्थान वन विभाग एवं उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाओं को विभाग हमेशा याद रखेगा।
शहीद रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत को शत-शत नमन। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
इस घटना में एक वन अधिकारी की ड्यूटी के दौरान वाहन से कुचलकर मौत होना अवैध खनन, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवाल भी सामने लाता है।




