40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

सियासी उठापटक के बाद नरेन्द्र शर्मा जयसिंहपूरा बने पालिका अध्यक्ष ,पूर्व पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी व विधायक रामसहाय वर्मा से गले मिल भावुक हुए नरेन्द्र शर्मा 

निवाई नगर पालिका में भाजपा के नरेन्द्र शर्मा जयसिंहपूरा ने मारी बाजी , कांग्रेस की रेखा जैन को 2 मतों से हराया ,भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर दीपावली की तरह मनाया नरेन्द्र जयसिंहपुरा के जीत का जश्न

टोंक । (ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम) निवाई नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया सोमवार 21 सितम्बर को पालिका परिसर में सुबह 10 बजे से शुरु हुई। सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र शर्मा जयसिंहपूरा अपने पार्षदों के साथ पालिका परिसर पहुंचे । मतदान से पहले भाजपा व कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई तथा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। मतदान समाप्त होते ही तुंरत मतगणना शुरु की गई ।

निवाई पालिका अध्यक्ष का परिणाम जारी होने के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक, दावों-प्रतिदावों और 21वें मत को लेकर चल रहा रोमांच भी समाप्त हो गया । निवाई में भाजपा ने बाजी मारते हुए पालिका की कमान अपने हाथ में ले ली । भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र शर्मा जयसिंहपूरा ने भाजपा के रेखा जैन को दो मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हासिल किया । भाजपा के नरेन्द्र शर्मा को 21 तथा कांग्रेस की रेखा जैन को 19 मत मिले ।

आतिशबाजी कर दीपावली की तरह मनाया नरेन्द्र जयसिंहपुरा की जीत का जश्न :- 

भाजपा उम्मीदवार नरेन्द शर्मा जयसिंहपूरा की जीत की खबर मिलते ही निवाई नगर पालिका के आस पास समर्थकों की भीड़ जुट गई । भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और खुशियों का इजिहार किया । निवाई शहर में पटाखे व जमकर आतिशबाजी हुई । युवाओं द्वारा हाथो में भाजपा का झण्डा लिए सड़को पर मस्ती में झूमते नजर आए , जय जय श्री राम , देखो देखो कौन आया टाइगर आया.. व भारत माता की जय सहित नरेन्द्र शर्मा जिंदाबाद के जयकारे से निवाई शहर को गुंजायमान कर दिया जीत की ख़ुशी के इस लम्हे में कोई नाचा तो कोई झुमते नजर आए , भाजपा समर्थकों ने निवाई के चौक-चौराहा पर अबीर गुलाल लगाकर ख़ुशी मनाई व आतिशबाजी से ऐसा लगा मानो एक बार फिर से निवाई में दीपावली आ गई हो । युवावों ने जयसिंहपूरा को कंधे पर उठा कर जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए चारों तरफ खुशी का माहौल नजर आया । पुलिस ने जीत के इस जश्न में कोई खलल नहीं डाली । युवाओ की जीत का जश्न मनाती रही ।

पूर्व पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी , विधायक वर्मा का लिया आशिर्वाद , भावुक हुए शर्मा:-

निवाई नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जयसिंहपुरा ने पूर्व अध्यक्ष दिलीप इसरानी को दंडवत प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया इसके बाद जयपुर रोड़ स्थित मंनन्त होटल पर स्थानीय विधायक रामसहाय वर्मा नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जयसिंहपुरा से गल बधाई दी , गले मिलते समय नरेन्द्र शर्मा भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button