पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाई
पुलिस दर्पण राजस्थान

डीग। गांव नौंगावा में आज किसान कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और देश के लिए किए गए योगदान को याद किया।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर क्रांति, प्रौद्योगिकी विकास और आधुनिक सोच की दिशा में आगे बढ़ाया तथा युवाओं को नई सोच के साथ 21वीं सदी के भारत की नींव मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए।
गुर्जर ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया और देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महासचिव NSUI मोहनश्याम गुर्जर, मुखराम सिंह, गोपी गुर्जर, धर्मवीर सिंह, मोन्टी गुर्जर, सुनील ग्रोवर सहित किसान कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




