नरपत सिंह जैतावत के IPS में चयन पर गांव सारंगवास में हुआ भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ मदन लाल

पाली। जिले के सारंगवास गांव निवासी नरपत सिंह पुत्र अमर सिंह जैतावत के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन होने पर गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने नरपत सिंह का साफा पहनाकर एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया।
इस अवसर पर नरपत सिंह के गुरु एवं प्रधानाचार्य धनाराम सीरवी, उदाराम मालवीय, पोकरराम माली, भोलाराम माली, भेराराम, सरपंच सुराराम नायक, मोहनलाल नायक, नथमल खत्री, पुकाराम देपन, रघुकुल स्कूल के अध्यापक, देवी सिंह गुड़ाकला, विजेंद्र सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, विवेक सिंह, पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी देवी सिंह, हरियामाली, लकाराम माली, चांदमल जैन, जीवाराम प्रजापत, शमशु खां, अध्यापक केवलचंद, इकबाल खां सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभी ने नरपत सिंह जैतावत का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में IPS नरपत सिंह जैतावत ने ग्रामीणों से बच्चों को अच्छी प्रेरणा और संस्कार देने तथा उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाकर ही समाज और गांव का समग्र विकास किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने गांव में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा—
“शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा। अपनी मंजिल हासिल करने के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।”
नरपत सिंह ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों ने उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं में नया उत्साह भर दिया।



