40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

टोंक एसपी रोशन मीना के निर्देशन में जिले में साइबर अपराध , नशा मुक्त्त , वांछित अपराधियों की धरपकड़ सहित अवैध खनन/ परिवहन पर शिंकजा 

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । एसपी रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतनलाल भार्गव , सीओ निवाई रवि प्रकाश शर्मा के निकट सुपरविजन मे थानाधिकारी दत्तवास निरमा के नेतृत्व में दत्तवास थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये फर्जी मोबाईल नम्बर से वॉटसअप बनाकर ऑनलाईन ठगी करनें के लिए आर्कषण गिफ्ट, कपडें, घरेलु आईटम ऑनलाईन भेजनें के विज्ञापन सोशल मिडीया पर मेटा एड्स के जरियें चलवाकर ठगी करनें के लिए एड देखनें वालों से चेटिग कर आईटमों की फोटों प्रेषित कर डिलेवरी करनें का झासा देकर एडवास में पीडीतों से पैसा म्युअल अकाउण्टों में डलवाने वाला 01 साइबर ठग राहुल मीणा पुत्र रामकुवार जाति मीना उम्र 18 साल 3 माह निवासी जगसरा जिला टोंक को गिरफतार किया गया , आरोपी के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 02 शिकायतें दर्ज है आरोपी के कब्जे से 01 मोबाईल फोन जब्त किया गया ।

पुलिस थाना नासिरदा:- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार में एएसपी मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी , सीओ देवली हेमराज के निकटतम सुपरविजन में एसएचओ नासिरदा रोडूराम मय जाप्ता दिनांक 1 अगस्त शनिवार को गश्त के दौरान कार्यवाही करते हुये आरोपी के कब्जे से 0.21 ग्राम अवैध मदाक पदार्थ स्मैक बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त एक रॉयल इनफिल्ड मोटरसाईकिल जप्त व आरोपी गोविन्द नारायण शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा जाति ब्राह्मण (35) निवासी माताजी का थांवला पुलिस थाना नासिरदा जिला टोंक कोे गिफ्तार किया गया।

पुलिस थाना देवली:- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी मालपुरा पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी , सीओ देवली हेमराज के निकटतम सुपरविजन मे देवली एसएचओ प्रीति रत्नू के नेतृत्व में कस्बा देवली में विगत समय में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वाहन चोरी की घटनाओं की वारदातों के खुलासा व अपराधियों की धरपकड हेतु टीम गठित कर सख्त निर्देश फरमायें। गठित टीम द्वारा कस्बा देवली मे सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से तकनीकी संसाधानों की सहायता से आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुये, तकनीकी सहायता व चिरसम्मत पुलिस प्रविधियों से सारगर्भित सूचना संकलित कर संदिग्धों का डाटाबेस तैयार किया गया। जिसके विश्लेषण से संदिग्ध की पहचान की जाकर पीछा किया गया। पुख्ता सूचनाओं के आधार पर आरोपी अखिलेश सिंह पुत्र मोती सिंह चारण (26) निवासी नयावास झौपड़िया राजावतान, थाना राहूवास, जिला दौसा (हाल न्यू मण्डी रोड, थाना कोतवाली दौसा) को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं अनुसंधान में आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी के अपराध प्रमाणित पाए जाने पर विधिसम्मत गिरफ्तार किया जाकर पर प्रकरण में वांछित चोरीशुदा मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स को आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस थाना नगरफोर्ट:- एसपी रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी टोंक रतन लाल भार्गव , सीओ देवली अशोक कुमार के सुपरविजन में एसएचओ नगरफोर्ट राजेन्द्र ताडा सीआई के नेतृत्व मे गठित टीमों द्वारा दौराने गश्त दिनाँक 02 अगस्त रविवार को गणेश घाट, तालाब की पाल रोड नगरफोर्ट से अवैध बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रोली मय अवैध बजरी को पकडा। जिसके विरुद्ध बीएनएस व एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान जारी किया ।

पुलिस थाना घाड:- एसपी रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी मालपुरा पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी के निर्देशन में सीओ देवली हेमराज के निकटतम सुपरविजन में घाड एसएचओ हरिराम वर्मा सीआई के नेतृत्व में भंवर सिंह सउनि मय पुलिस थाना घाड की गठित टीम द्वारा दिनांक 01 अगस्त को सोर उर्जा प्लान्ट के पास तन गैरोली से बिना अनुज्ञापत्र बजरी खनन कर परिवहन करने वाले दो ट्रेक्टर महिन्द्रा बिना नम्बरी मय ट्राली को जब्त किया। आरोपीगण ट्रेक्टर मय ट्रालीयों के चालक हनुमान मीणा व रामरतन मीणा को मोके से गिरफतार किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। अवैध बजरी खनन परिवहन करने वाले के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button