पीपलू के एडवोकेट कंवरपाल गुर्जर को देवनारायण मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया में संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । देवनारायण मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया की विस्तारित कार्यकारिणी में एडवोकेट कंवरपाल गुर्जर (बिधूड़ी), निवासी पीपलू को संयुक्त मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
देवधाम जोधपुरिया परिसर में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय तीर्थस्थल श्री देवनारायण जन्मभूमि मंदिर, मालासेरी डूंगरी आसींद के पुजारी हेमराज पोसवाल रहे। कार्यक्रम में देवनारायण मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया के अध्यक्ष नरेश गुर्जर, महामंत्री रतनदीप गुर्जर, कोषाध्यक्ष जगदीश बोकन तथा गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के हाकिम सिंह बैसला सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और समाज की एकता, संगठन एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।




