न्यू ज्योंनिंग के नाम से मोटा मुनाफा दिलवाने का लालच देकर ठगी करने वाले 03 आरोपी गिरफतार , आरोपियों के कब्जे से 1010 रु ठगी राशी व 03 मोबाईल जब्त
17 लाख रूपये की कीमत का 35 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद , आरोपी बाबूलाल उर्फ श्याम सुन्दर दास गिरफ्तार

टोंक । ( ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम ) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतनलाल भार्गव व सीओ टोंक मृत्युजंय मिश्रा के सुपरविजन में एसएचओ टोंक सदर अंकेश कुमार सीआई व डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में ईलाका थाना सदर टोंक द्वारा साइबर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए तीन साइबर फॉड करने वाले 1. अंकित पुत्र सुरजमल जाति मीणा (22) निवासी गुमानपुरा थाना उनियारा जिला टोंक 2. धारासिंह पुत्र हेमराज जाति मीणा (19) निवासी गुमानपुरा थाना उनियारा जिला टोंक 3. विकास पुत्र सत्यनारायण जाति जाट (20) निवासी सडा थाना बनैठा जिला टोंक को गिरफ्तार कर सायबर फॉड की बड़ी वारदात का पर्दाफाश किया गया।

जांच में प्रथम दृष्ट्या यह तथ्य सामने आये है कि आरोपियों द्वारा जिन मोबाईल नम्बरों का उपयोग साइबर ठगी में किया गया है व साइबर ठगी की राशि अलग-अलग फर्जी खातों में ट्रान्सफर करवायी गई है। आरोपियों द्वारा सायबर फोड कर जिन बैंक खातों में फोड की राशि डलवायी गई है उक्त बैंक खातों पर एनसीआरपी पोर्टल पर अब तक कुल 04 शिकायतें दर्ज है, उक्त बैंक खातों में लाखों रूपयों की राशि का लेन देन संभव है। तीनों आरोपी द्वारा साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए फर्जी टेलिग्राम चेनल पर ट्रेड एप पर डबलिंग का झांसा देकर न्यू ज्यॉनिंग के नाम से अलग अलग लोगों को मोटा प्रोफिट दिलवाने का लालच देकर साईबर फॉड को अन्जाम देते है। आरोपियों के कब्जे से एक 03 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक आरोपी के पास से साइबर ठगी की नगद राशि 1010/- रुपये भी जप्त की है। आरोपियों द्वारा देश भर के राज्यों में अलग-अलग व्यक्तियों के साथ साइबर फ्रॉड की कई वारदातें की हैं। तीनों आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना सदर टोंक में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में आरोपियों से गहन पूछताछ व अनुसंधान थानाधिकारी थाना सदर टोंक जिला टोंक द्वारा किया जा रहा है, आरोपियों से साइबर ठगी में जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

दूसरी कार्रवाई डीएसटी टीम व पुलिस थाना पीपलू:- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही जारी, डीएसटी टीम टोंक व थाना पीपलू द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये नीम वाले सिद्ध बाबा तन गहलोद के आश्रम से 35 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के हल्के सुखे पौधे व पत्तियो को जब्त कर आरोपी बाबूलाल उर्फ श्याम सुन्दर दास पुत्र केसरा जाति माली (55) निवासी गहलोद पुलिस थाना पीपलू जिला टोंक को गिरफ्तार करके प्रकरण दर्ज किया गया।
तीसरी कार्रवाई पुलिस थाना बरोनी:- एसपी रोशन मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये दौराने गश्त थाना बरोनी द्वारा ग्राम जोंला व ककराज से अवैध बजरी परिवहन करने पर दो ट्रेक्टर-ट्रोली व एक ट्रोली मय अवैध बजरी को जप्त कर 02 प्रकरण दर्ज किये गये।
चौथी कार्रवाई पुलिस थाना पुरानी टोंक:- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही जारी, पुलिस थाना पुरानी टोंक द्वारा दौराने गश्त पुलिस लाईन के सामने शराब ठेके पास छावनी से अवैध चेजा पत्थर परिवहन करने पर एक ट्रेक्टर-ट्रोली मय 07 टन अवैध चेजा पत्थर को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।




