40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

डायन बताकर 70 वर्षीय महिला से मारपीट, गंभीर हालत में सहादत अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक। बरौनी थाना क्षेत्र के देवली भाची गांव में तीन दिन पहले 70 वर्षीय महिला के साथ डायन बताकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल संतोष देवी को उपचार के लिए सहादत अस्पताल, टोंक में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता के अनुसार, करीब 8-9 महिला-पुरुषों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वालों में कालू, धनवान, हरिराम, मुकेश, कमला और ममता सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार हैं।

घटना के बाद पीड़िता की ओर से बरौनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button