40 खबरें फटाफटबयानाभरतपुरराजस्थान

बयाना में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की जागरूकता कार्यशाला आयोजित,महिलाओं को कानूनी अधिकार और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी: राधा धाकड़

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर। बयाना: स्वर्ग संस्था की ओर से पुलिस थाना बयाना परिसर में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के तत्वावधान में अग्रवाल मैरिज होम में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में लीगल काउंसलर अनीता सेन ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा तथा बाल विवाह से जुड़े कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के अध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सुलह और समझौते का प्रयास किया जाता है। यह परिवारों को टूटने से बचाने और उन्हें जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राधा धाकड़ ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा सतर्क रहने का संदेश दिया।

कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को कानूनी, सामाजिक और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button