भरतपुरराजस्थानरुदावल

विवाहिता ने लगाई फांसी, दो महीने पहले हुई थी शादी

कमरे में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

संपादक:लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल 

भरतपुर।रुदावल: थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। कल देर रात विवाहिता का उसके पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह जब विवाहिता का पति कमरे मैं गया तो विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। रुदावल पुलिस ने बताया कि नवल देई (20) की शादी 20 अप्रैल को गांव लखनपुर निवासी दशरथ लोधा के साथ हुई थी। सोमवार रात को पति पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दशरथ घर के बरामदे में सो गया और नवल देई कमरे में जाकर सो गई। सुबह पति दशरथ जब सोकर उठा और कमरे में गया तो उसे उसकी पत्नी का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद उसने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। एडीशनल एसपी हरिराम कुमावत, एसडीएम विष्णु बंसल, एसएचओ नरेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद एफएसएल की टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य लिए है। घटना को लेकर मृतका की मां सरोजदेवी ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात्रि को नवल देई द्वारा स्वयं ही आत्महत्या कर ली। उसे किसी ने तंग परेशान नहीं किया और हमें किसी पर कोई शक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button