डीग जिले के कुचावटी जीएसएस से उचित बिजली आपूर्ति की मांग
पुलिस दर्पण राजस्थान

डीग। जिले के छात्रसंघ नेता अमित फौजदार ने कहा कि कुचावटी जीएसएस से जुड़े खेरिया पुरोहित, सोनगांव, बराबली, नगला फौजी एवं नगला भवानी सिंह गांवों की आम जनता लगातार बिजली की समस्या से परेशान है। ग्रामीणों के अनुसार रात में मात्र करीब 2 घंटे बिजली मिल पा रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जब भी कुचावटी जीएसएस से फोन के माध्यम से बिजली कटौती के बारे में जानकारी ली जाती है, तो हर बार 33 केवी डीग से बिजली कटने का जवाब दिया जाता है। अब यह समस्या लगातार बनी हुई है, इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि इसका स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
छात्रसंघ नेता अमित फौजदार ने कहा कि डीग एक्सईएन साहब, SE साहब एवं जिला कलेक्टर महोदय से मांग करता हूं कि इन पांचों गांवों की बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू करवाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।
यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बिजली विभाग के कार्यालय पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।




