इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट (आईएफडब्लूजे ) टोंक जिला कार्यकारिणी का गठन
विनोद सांखला जिला संगठन महामंत्री नियुक्त

टोंक। ( ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम ) इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई,एफ,डब्ल्यू,जे,) के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार एवं संगठन के अजमेर संभाग प्रभारी प्रवीण बोथरा की अनुशंसा पर टोंक जिला इकाई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को किया गया। टोंक जिलाध्यक्ष प्रेम रघुवंशी ने बताया कि संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पत्रकारों की नियुक्ति की गई है।
जिलाध्यक्ष रघुवंशी ने बताया कि मार्गदर्शक मंडल में रामपाल राकेट ( निवाई ), निर्भयराम मीणा ( निवाई ), अजय जैन (अलीगढ़) एवं अशोक सक्सेना (टोंक) को शामिल किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह सेठी (देवली) को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में राहुल राजवंशी (टोंक), दौलत पारीक (टोंक), विजय लखानी (टोंक), अशोक सैनी (चोरू) तथा निर्मल गुप्ता (उनियारा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन महामंत्री का दायित्व विनोद सांखला बड़ागांव (निवाई दतवास) को सौंपा गया है, वहीं सचिव पद पर प्रिया गौत्तम (निवाई), अनीश भारतीय (नगरफोर्ट), मुन्ना नमदगार (मालपुरा), घनश्याम शर्मा (मालपुरा) एवं याकूब अली (अलीगढ़) को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश पारीक (टोडारायसिंह) तथा प्रवक्ता के रूप में प, अशोक शर्मा (टोंक) को नियुक्त किया गया है। जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में मनीष शर्मा (निवाई), लालचंद माली, अल्ताफ मंसूरी, गणेश योगी (दतवास), गौरव विजय (टोंक) , सुरेश दाधीच (टोडारायसिंह) एवं विष्णु शर्मा को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष प्रेम रघुवंशी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा निष्पक्ष, निर्भीक एवं जन-सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को आपसी मतभेद एवं मनभेद भूलकर सशक्त बनाने में अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।




