पुलिस अधीक्षक रोशन मीना की अध्यक्षता में एनडीपीएस एक्ट के 13 प्रकरणों में जब्तशुदा मादक पदार्थ का नष्टीकरण किया
जिले में वांछित अपराधियों की लगातार धरपकड कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप

टोंक । ( ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम) पुलिस अधीक्षक रोशन मीना की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय औषधी व्ययन समिति के सदस्य एएसपी मुख्यालय टोंक रतन लाल भार्गव , अपराध सहायक कप्तान सिंह , कार्यालय हाजा व संबंधित थानाधिकारी की उपस्थिति मे 12 अगस्त बुधवार को एनडीपीएस एक्ट के जिले में दर्ज 13 प्रकरणों में जब्तशुदा मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया।

नष्ट हो गये द्रव्य पदार्थः- 1. गांजा- 24.803 किलोग्राम, 2. डोडा चूरा-12.200 किलोग्राम,3. स्मैक- 102.4 ग्राम, 4. चरस 2.35 मिलीग्राम उक्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 34 लाख 71 हजार 725 रुपये से अधिक है सभी मादक पदार्थों को ए 60 अमर इण्डस्ट्रीट एरिया रिको टोंक में नियमानुसार जलाकर नष्टीकरण किया गया।
डीएसटी व पुरानी टोंक पुलिस ने 15 वर्ष से फरार 5 हजार रुपये का ईनामी वाछिंत आरोपी अब्दुल रज्जाक उर्फ शेरु को किया गिरफतार :-
एसपी रोशन मीना टोंक के निर्देशानुसार एएसपी रतन लाल भार्गव, सीओ टोंक मृत्युजंय मिश्रा के निकट सुपर विजन में एसएचओ पुरानी टोंक राजेन्द्र प्रसाद एवं डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 15 वर्षों से फरार 5000 रुपये के इनामी वाछिंत आरोपी अब्दुल रज्जाक उर्फ शेरू पुत्र बन्ने खाँ जाति पठान मुसलमान (40) निवासी मौहल्ला करोलिया छावनी टोंक थाना पुरानी टोंक जिला टोंक को बाद पूछताछ व अनुसंधान के गिरफ्तार किया गया
पुलिस थाना सोप ने अपहरण कर फिरोती मांगने के मामले में 02 साल से फरार आरोपी नरेश मीना उर्फ घाणा को किया गिरफ्तार :-
एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतन लाल भार्गव, सीओ उनियारा अशोक कुमार के सुपरविजन में एसएचओ सोप राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये घटना के बाद 02 साल से फरार आरोपी नरेश कुमार मीना उर्फ घाणा पुत्र खेमराज जाति मीना निवासी छारोदा थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को जिला करागृह टोंक से न्यायालय के प्रोडक्शन वारन्ट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अनुसंधान जारी है आरोपी को बाद अनुसंधान न्यायालय मे पेश किया ।




