पुलिस ने कस्बे में निकाला फ्लैग मार्च, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रुपबास: कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार शाम को रुपबास थाना पुलिस ने कस्बे में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भाव जगा है।
जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे रुपबास थाना पुलिस ने पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व रुपबास सीओ रोहित श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान थानाधिकारी विनोद मीणा सहित समस्त पुलिस स्टाफ फ्लैग मार्च में मौजूद रहा।

पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
सीओ रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में विश्वास जगाना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सजग है।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने कस्बे के बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।





