डीएसटी टीम व पुलिस थाना निवाई ने साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश , 03 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से नगद 700 रूपये साइबर ठगी राशी व 04 मोबाइल फोन, 07 डेबिट कार्ड, 03 आधार कार्ड, 07 बैंक पासबुक, 03 चैक बुक सहित एक मोटरसाईकिल बरामद की गई
टोंक । (ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक कमल प्रसाद मीना , सीओ निवाई रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में पुलिस थाना निवाई एसएचओ सीआई घासीराम मीना मय टीम में सउनि कमलेश , सउनि अमरचन्द , कॉस्टेबल सुनील , कॉस्टेबल राजेश , कॉस्टेबल गजेन्द्र प्रताप सिंह , कॉस्टेबल मीठालाल व जिला स्पेशल प्रभारी टोंक ओमप्रकाश चौधरी मय डीएसटी टीम में सउनि शरीफ मोहम्मद , हैड कांस्टेबल हंसराज , कॉस्टेबल राधाकिशन यादव, कॉस्टेबल राधामोहन मीना , कॉस्टेबल राजेश , कॉस्टेबल विक्रांत , कॉस्टेबल रूकमकेश , कॉस्टेबल प्रधान , कॉस्टेबल शिवपाल द्वारा साईबर ठगी का खुलाशा करते हुये तीन आरोपी 1. लोकेश कुमार मीणा पुत्र भरत लाल मीणा जाति मीणा (27) निवासी रामनगर पुलिस थाना दत्तवास जिला टोंक , 2. धनराज मीणा पुत्र हीरालाल मीणा जाति मीणा (28) निवासी चौरपुरा पुलिस थाना निवाई जिला टोंक , 3. पवन मीणा पुत्र रंगलाल मीणा जाति मीणा (19) निवासी चौरपुरा पुलिस थाना निवाई जिला टोंक राज को गिरफ्तार किया गया ।

तीनो आरोपीयों द्वारा गुगल पर फर्जी ई-मेले बनाकर ई-मेले को लोगिन किया जाकर वाटस्अप और इस्टॉग्राम आईडी से आम जनता को मोटी राशि का फर्जी प्रतिरूपण कर साईबर ठगी करते है। साथ ही टेलीग्राम एप अपनें ओपो मोबाईल में डाउनलोड कर फर्जी चैनल बनाकर वाटस्अप के माध्यम से इन्वैस्टमेन्ट के नाम पर 2-3 घण्टे में 2 से 5 गुणा राशि होनें का लालच देकर न्यु जोइनिंग के नाम से मैसेज भेजकर आम लोगो को जोईन करवाकर साईबर ठगी करते है, इस प्रकार उक्त तीनों शक्सों द्वारा उक्त सिम, फर्जी एप व लिंक एवं चैनलो का ऑनलाईन साईबर ठगी के काम में लेकर भोली भौली जनता को फंसाकर मोटी राशि देकर म्युल खातो में अनुचित लाभ प्राप्त कर ठगी को अंजाम दिया है।
आरोपियों द्वारा सायबर फ्रॉड कर जिन बैंक खातों में फ्रॉड की राषि डलवायी गई है उक्त बैंक खातों व जिन मोबाईल नम्बरों का उपयोग कर साईबर फॉड किया गया उन बैंक खातों व मोबाईल नम्बरो पर एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 51 शिकायते दर्ज होना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से 04 मोबाइल फ़ोन , 07 डेबिट कार्ड , 03 आधार कार्ड , 07 बैंक पास बुक व 02 चैक बुक , 32 सिमे, एक मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स , 700 रूपये नकद जप्त किये है।
आरोपियों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग व्यक्तियों के साथ साइबर फ्रॉड की कई वारदातें की हैं। दोनो आरोपियों के विरूध पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी किया गया ।




