ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

युवा साथी केन्द्र परियोजना अचानक बंद, मात्र 8 माह में ठप हुई बजट घोषणा — कर्मचारी असमंजस में, बिना वेतन घर बैठाए गए

भरतपुर। राजस्थान सरकार की वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के अंतर्गत शुरू की गई “युवा साथी केन्द्र” परियोजना मात्र लगभग 8 माह संचालित होने के बाद ही अचानक बंद हो जाने से परियोजना से जुड़े कर्मचारियों में भारी रोष एवं निराशा व्याप्त है। कर्मचारियों का आरोप है कि अप्रैल 2026 से बिना किसी लिखित आदेश अथवा आधिकारिक सूचना के परियोजना का संचालन रोक दिया गया, जबकि अब तक राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि “युवा साथी केन्द्र” योजना युवाओं को मार्गदर्शन, रोजगार एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। यह योजना मुख्यमंत्री की युवाओं के प्रति दूरदर्शी सोच का हिस्सा मानी जा रही थी, लेकिन बजट घोषणा केवल 8 माह ही चल पायी योजना का अचानक ठप हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। परियोजना से जुड़े कर्मचारी वर्तमान में गहरे असमंजस की स्थिति में हैं, क्योंकि अब तक किसी भी स्तर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि परियोजना को आगे संचालित किया जाएगा अथवा स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी लिखित आदेश के उन्हें अचानक कार्य से रोक दिया गया तथा पिछले लगभग दो माह से बिना वेतन घर बैठा दिया गया है। लगातार संबंधित अधिकारियों एवं युवा बोर्ड से संपर्क करने के बावजूद कर्मचारियों को कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button