40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन खुशी-11 के तहत एसपी रोशन मीना के निर्देशन में दत्तवास थाना पुलिस टीम की प्रभावी कार्रवाई 

नाबालिग लडकियों को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने वाले तीन शातीर लड़को को किया गया डिटेन सहित 03 नाबालिग लडकियों व 01 बालिग लड़की को किया गया दस्तैयाब

टोंक । ( ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम)  पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक कमल प्रसाद , वृताधिकारी वृत्त पीपलू सीओ विनोद कुमार ढाल के सुपरविजन में दत्तवास एसएचओ निरमा मीणा के नेतृत्व पुलिस मुख्यालय द्वारा नाबालिग बच्चो के अपहरण व उनकी दस्तैयाबगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान खुशी-11 के तहत प्रभावी कार्यवाही हेतू दिनांक 02 अक्टूबर शुक्रवार को नाबालिग लडकियों को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने वाले तीन शातीर बदमाश किस्म के लड़कों को डिटेन किया गया व दत्तवास पुलिस टीम में शामिल हैड कांस्टेबल नीरज कुमार शर्मा, हैड कांस्टेबल नहार सिंह , हैड कांस्टेबल रामफुल , कॉस्टेबल दयाराम , कॉस्टेबल सुखराम , महिला कॉस्टेबल अनिता , महिला कॉस्टेबल राजकुमारी के द्वारा 03 नाबालिग लडकियों व 01 बालिग लडकी को दस्तैयाब किया है ।

दत्तवास थाना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लडकी के अपहरण के सम्बंध में पुलिस थाना विश्वकर्मा जयपुर शहर पर दर्ज प्रकरण में अपहर्ता व बहला फुसला कर भगा कर ले जाने वाले को डिटेन कर दस्तैयाबगी व अग्रीम कार्यवाही हेतू सम्बंधित पुलिस थाना टीम को सुपुर्द किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लडकी के सम्बंध में पुलिस थाना सांगानेर सदर जयपुर शहर पर दर्ज प्रकरण में अपहर्ता व बहला फुसला कर भगा कर ले जाने वाले को डिटेन कर दस्तैयाबगी व अग्रीम कार्यवाही हेतू सम्बंधित पुलिस थाना को सुपुर्द किया है । पुलिस थाना दतवास के प्रकरणों में अपहर्ताओ को दस्तैयाब किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button