40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ / शराब की रोकथाम सहित अवैध खनन/ परिवहन पर लगातार ताबडतोड़ कार्रवाईया

 पुलिस थाना मेहन्दवास द्वारा 02 लीटर अवैध हथकड़ शराब जप्त कर आरोपी नवरत्न दरोगा को किया गिरफतार, एक प्रकरण दर्ज 

टोंक । ( ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतन लाल भार्गव के निर्देशन में सीओ टोंक मृत्युजंय मिश्रा के सुपरविजन में पुलिस थाना मेहन्दवास एसएचओ रामसिंह यादव सीआई के नेतृत्व में गठित टीम सउनि शंकर जाखड़, कांस्टेबल सूरज , कॉस्टेबल धर्मेन्द्र , कॉस्टेबल शोहेब द्वारा दिनांक 23 जुलाई गुरुवार को कार्यवाही करते हुए दाखिया नहर के पास एक व्यक्ति बिना वैध लाईसेंस के अवैध 2 लीटर हथकड शराब ले जाता हुआ पाया जाने पर अवैध देशी शराब को एक्साईज एक्ट में जप्त किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस थाना दूनी:- एसपी टोंक रोशन मीना टोंक के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये थाना दूनी द्वारा अवैध बजरी परिवहन मे फरार वांछित 03 आरोपी लेखराज माली, हंसराज माली व देवलाल बैरवा को प्रकरण मे गिरफतार किया तथा दौराने गश्त बिसलपुर नहर के पास दूनी से अवैध बजरी परिवहन करने पर 01 ट्रेक्टर-ट्रोली मय अवैध बजरी के जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस थाना देवली:- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये ईलाका थाना देवली के पनवाड मोड के पास अवैध बजरी परिवहन करते हुये 01 ट्रेक्टर-ट्राली मय अवैध बजरी जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया एवं एक स्थाई वारन्टी नौरतमल तैली को गिरफतार किया गया।

पुलिस थाना देवली:- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ/शराब की रोकथाम के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये दोराने गश्त थाना देवली द्वारा अग्रसेन कालोनी के पास से आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब के 48 पव्वे जप्त कर आरोपी सुरेन्द्र जाट को गिरफ्तार किया जाकर एक्साईज एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button