40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

निवाई थाना पुलिस ने रुपये पैसे दाव पर लगाकर जुआ सट्टा खेलते पांच आरोपी को किया गिरफ्तार 

आरोपीयों के कब्जे से 11040/- रूपये जुआ राशि व ताश पत्तियाँ जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया 

टोंक । ( ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार टोंक एएसपी मुख्यालय रतनलाल भार्गव , सीओ निवाई रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में पुलिस थाना निवाई एसएचओ घासीराम मीना के नेतृत्व में टीम गठित कर टीम में सउनि कमलेश , कॉस्टेबल भरत , कॉस्टेबल भारत भूषण के द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 22 सितम्बर मंगलवार को पुलिस थाना निवाई क्षेत्र के ग्राम झिलाई में सार्वजनिक जगह पर रुपयों पैसो का दांव लगाकर ताश पत्ती खेलते हुए 05 आरोपी 1. महबुब पुत्र बुन्दु खाँ जाति मुसलमान (35) निवासी झिलाय पुलिस थाना निवाई जिला टोंक हाल टैकरे के पास बहीर पुलिस थाना कोतवाली टोंक जिला टोंक, 2. अमर नायक पुत्र मोहन नायक जाति नायक (30) निवासी झिलाय पुलिस थाना निवाई जिला टोंक , 3. श्री राजहंस नायक पुत्र धारासिंह नायक जाति नायक (35) निवासी झिलाय पुलिस थाना निवाई जिला टोंक , 4. आसीफ पुत्र समसुद्दीन जाति मुसलमान (28) निवासी सरस्वती स्कुल के पास झिलाय पुलिस थाना निवाई जिला टोंक , 5. सतीश कुमार पुत्र प्रताप जाति बैरवा (25) निवासी गोपाल जी के मन्दीर के पिछे झिलाय पुलिस थाना निवाई जिला टोंक को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से जुआ राशि 11040/- रूपये जप्त किये ।मुलजिमान के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रकरण में अनुसंधान किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button