40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

पुलिस थाना झिराना ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया लूट की झूठी कहानी रचने वाला पिकअप चालक सलाम तेली को मात्र 5 घंटे में गिरफ्तार कर ₹1.06 लाख बरामद किए

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पुलिस अधीक्षक रोशन मीना एवं एएसपी रतनलाल भार्गव के आदेशानुसार तथा सीओ पीपलू रामअवतार चौधरी के निर्देशन में पुलिस थाना झिराना एसएचओ कालूराम मीणा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की एक झूठी सूचना का ख़ुलासा मात्र 5 घंटे में कर पुलिस को गुमराह करने वाले पिकअप चालक सलाम को गिरफ्तार कर उसके पास से ₹1.06 लाख बरामद कर वाहन को जब्त कर लिया ।

लूट की झूठी कहानी का घटनाक्रम :-
दिनांक 19 जुलाई 2026 को सलाम (29)निवासी पलाई हाल अनाज मंडी के पास, टोंक ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी पिकअप में अरिहंत मार्केटिंग टोंक से आटे के 70 कट्टे लेकर मालपुरा गया था। वहां परतानी इंडस्ट्रीज में माल खाली कर 1 लाख 6 हजार 4 सौ रुपये का पेमेंट लेकर वापस टोंक लौट रहा था।
चालक के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे नानेर गांव पार करने के बाद एक सफेद रंग की ऑल्टो कार में सवार चार युवकों ने उसकी पिकअप के आगे कार लगाकर उसे रोका और उसकी पैंट की जेब से ₹1,06,400 लूट कर फरार हो गए।

पुलिस का अनुसंधान और वैज्ञानिक पूछताछ :-
घटना की गंभीरता को देखते हुए झिराना एसएचओ कालूराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आई ओर बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थल का गहन मुआयना किया गया और आसपास के महिला-पुरुषों से पूछताछ की गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले: नानेर गांव और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई, जिसमें लूट की कोई पुष्टि नहीं हुई। फुटेज और बयानों में विरोधाभास दिखने पर घटना संदिग्ध लगी। जब पिकअप चालक सलाम से वैज्ञानिक तरीके से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने सच उगल दिया। चालक नशे का आदी है और उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए यह झूठी कहानी रची थी।

पिकअप से ही बरामद हुई रकम

पुलिस ने जब संदेह के आधार पर पिकअप की सघन तलाशी ली, तो चालक द्वारा बताए गए 1,06,400 रुपये पिकअप के अंदर ही सुरक्षित मिल गए। पुलिस ने नियम अनुसार यह राशि फर्म के मालिक संदीप कुमार जैन को सुपुर्द कर दी है।

कार्रवाई और गिरफ्तारी
गिरफ्तारी: पुलिस को गुमराह करने और झूठी सूचना देने के आरोप में सलाम पुत्र सदन खान जाति तेली मुसलमान (29) निवासी पलाई थाना उनियारा जिला टोंक हाल अनाज मंडी के पास टोंक शहर थाना कोतवाली टोंक को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। पिकअप के दस्तावेज पेश नहीं करने पर वाहन को एमवी एक्ट के तहत चेकिंग मेमो के जरिए जब्त कर लिया गया है।

लूट की झूठी कहानी रचने की घटना का त्वरित खुलासे में झिराना एसएचओ कालूराम मीणा , सउनि कैलाश , हैड कांस्टेबल सुरेंद्र , कॉस्टेबल नंदकिशोर , कॉस्टेबल राकेश , कॉस्टेबल गजेंद्र , कॉस्टेबल मुकेश , कॉस्टेबल महावीर , कॉस्टेबल अश्विनी , और कॉस्टेबल चालक सत्येंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button