गांव में सरकारी हैंडपंप पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने पर स्थानीय ग्रामीण ने उपखंड अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग
संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।रुदावल: क्षेत्र के बंशी पहाड़पुर गांव में एक सरकारी हैंडपंप पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीण ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से हैंडपंप से तत्काल अवैध सबमर्सिबल हटाने, उसे आम जनता के लिए मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि गांव के स्कूल के पास स्थित सरकारी हैंडपंप में कुछ लोगों ने अवैध रूप से सबमर्सिबल पंप डाल लिया है और पानी का उपयोग सीधे अपने निजी काम के लिए कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। आरोप है कि जब भी कोई ग्रामीण इसका विरोध करता है तो आरोपी पक्ष झगड़े और मारपीट पर उतारू हो जाता है, जिससे गांव में डर का माहौल है।





